मनकापुर: मनकापुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
Mankapur, Gonda | Mar 23, 2024 वृहस्पतिवार को मनकापुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला था।जिसकी पहचान नही हो सकी थी।कस्बा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले फ़ोन से उसके परिजनों से संपर्क कर कोतवाली बुलाया गया।शनिवार को मुजफ्फरपुर बिहार निवासी मृतक के भतीजे सज्जन कुमार ने मृतक की पहचान राम आसरे साहनी के रूप मे किया है।