मनकापुर: बैजपुर में प्राचीन शिव मंदिर के पास की ग्राम समाज व तालाब की भूमि से राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने हटवाया कब्जा
Mankapur, Gonda | Mar 23, 2024 ग्राम समाज व तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे के मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर, SDM मनकापुर ने नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। शुक्रवार को राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर,भूमि को JCB से कब्जा मुक्त कराया है।नायब तहसीलदार अनु सिंह ने बताया कि भूमि कब्जा मुक्त कराकर सीमांकन कराया गया है।