मनकापुर: झिलाही बाजार के एक होटल से छेना खाने के बाद 2 लोगों की तबीयत बिगड़ने पर DM से की गई थी शिकायत, जांच टीम ने लिए 3 नमूने
Mankapur, Gonda | Mar 23, 2024 शुक्रवार को एक होटल से छेना खाने के बाद 2 लोगों की तबियत खराब होने की शिकायत DM से की गई थी। जिसमें DM नेहा शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा के अगवाई में जांच टीम का गठन कर जांच के आदेश दिये थे। शनिवार को जांच टीम झिलाही बाजार में सिटी मजिस्ट्रेट व फूड इंस्पेक्टर की टीम दीपक स्वीट हाउस के सामने उनकी पत्नी पूजा गुप्ता के होटल पर पहुंची और 3 नमूने लिए गए।