मनकापुर: CO व नायब तहसीलदार ने संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ कोतवाली मनकापुर में की पीस कमेटी की बैठक
Mankapur, Gonda | Mar 21, 2024 गुरुवार को आगामी त्योहारों व लोकसभा समान्य चुनाव को सकुशल शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। जहाँ क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से त्योहारों के संबंध में संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। CO ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग करने का अपील किया व अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी दी है।