मनकापुर: नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को खोडारे पुलिस ने गिन्नी नगर चौराहे के पास से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Mar 23, 2024 6.6.2023 को थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाना में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को विपक्षी शेषमन यादव बहला-फुसला कर भगा ले गया है। जिसकी विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त को पुलिस टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।