कायमगंज: गांव मिस्तनी बहबलपुर निवासी आठ माह की गर्भवती महिला को पड़ोसियों ने पीटकर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण
कम्पिल के गांव मिस्तनी बहावलपुर निवासी मधु पत्नी अनमोल ने पुलिस को बताया।कि वह 8 माह की गर्भवती है। 29 मई को सुबह लगभग 9 बजे वह अपने ससुर रामसनेही के साथ घर पर सो रही थी।जबकि उनके पति अनमोल मजदूरी के लिए काम पर गए थे। एक पड़ोसी ने उनके बच्चे को गाली गलौज किया जब उन्होंने विरोध किया तो पड़ोसी ने उन पर 50 किलो खाद की बोरी चुराने का आरोप लगाकर मारपीट कर दी