रेवदर: रेवदर के हड़मतिया गांव के जंगल में मिला मृत पैंथर, शव 20 से 25 दिन पुराना, तालाब के पास बदबू से लगा पता
Reodar, Sirohi | May 8, 2026 रेवदर उपखंड क्षेत्र के अनादरा स्थित हड़मतिया गांव के जंगल क्षेत्र में एक मृत पैंथर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना हनुमान मंदिर के पास जंगल क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां तालाब के निकट से गुजर रहे एक व्यक्ति को तेज बदबू आने पर मामले की जानकारी हुई।सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां एक पैंथर का शव पड़ा मिला।