नगरी: केरेगांव थाना पुलिस ने लाखों के गांजे के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Nagri, Dhamtari | May 11, 2026 मिली जानकारी के अनुसार केरेगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन अलग अलग मोटरसाइकिल में आ रहे तीन लोगों को रोक कर उनका तलाशी लिया। वही तलाशी के दौरान उसके मोटरसाइकिल पिछे जालीनुमा केरियर में लाखों का गांजा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जिनके पास से एक क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है।