विदिशा: ग्राम खडेर के पास सड़क किनारे खड़ा विशाल पीपल का पेड़ जड़ से गिरकर सड़क पर गिरा, गुज़र रही कार आई चपेट में
शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक बड़ी घटना ग्राम खडेर के पास घटित हुई, जहां सड़क के किनारे खड़ा एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखाड़ कर सड़क पर आ गिरा, उस दौरान हवा तेज चल रही थी। बोलेरो वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है, वहां से गुजर रहे अन्य वाहनो के चालकों ने भी तुरंत ब्रेक लगाकर खुद के वाहन को रोका, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास के सूख पेड हटाने की मांग की