बाह: जैतपुर में पैरवी रोकने के दबाव में वकील पर हुआ हमला
थाना जैतपुर कलां क्षेत्र में वकील अंकित शर्मा उर्फ गिरिजा एडवोकेट पर जानलेवा हमला हुआ। जमीन विवाद के मुकदमे में पैरवी न करने के दबाव में विपक्षी पक्ष के मुकेश, शिखा, राधाकृष्ण, सियाराम समेत अन्य लोग घर के पास स्थित उनके ऑफिस में घुस आए और लात-घूंसों व डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने 112 पर सूचना दी औ