कोटकासिम: बीबीरानी में गौ संरक्षण को लेकर तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन, सोमवार को हजारों गौ भक्त सौंपेंगे ज्ञापन
Kotkasim, Alwar | Apr 25, 2026 हरसौली तहसील में गो सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और गोवंश के संरक्षण के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। जिला प्रभारी देशपाल यादव की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 2 बजे तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी क्रम में सोमवार को हजारों गो भक्त राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।