उन्नाव: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत अकरमपुर में दिल्ली पब्लिक स्कूल में जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Unnao, Unnao | Apr 9, 2026 उन्नाव जनपद के अकरमपुर में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय अभियान के तहत जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें प्रभारी सीओ सिटी विनी सिंह मौजूद रही हैं जिसमें महिलाओं और स्कूल में पढ़ रही बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई