कोंच: परसावां पंचायत: तिलक समारोह के दौरान घर के बाहर से बाइक चोरी
Konch, Gaya | Apr 22, 2026 थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की एक घटना बुधवार सुबह 7 बजे प्रकाश में आई है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा कोंच थाना में आवेदन दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम केर मठिया निवासी सुबेलाल कुमार उर्फ सुबेलाल यादव (पिता स्व. प्रदीप यादव) ने बताया कि वह 21 अप्रैल की शाम कौड़ियां बिगहा गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे।