धामपुर: नहटौर के मोहल्ला पूर्वी चौधरियान में सड़क पर पड़ी सरिया बनी जानलेवा, बाइक सवार युवक का पैर आर-पार हुआ; इलाके में हड़कंप
Dhampur, Bijnor | Oct 20, 2026 नहटौर के मोहल्ला पूर्वी चौधरीयान में सड़क पर खुली पड़ी लोहे की सरिया के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार युवक के पैर में सड़क पर पड़ी सरिया बुरी तरह आर-पार हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।