सागर नगर: मोतीनगर: चाय वाले का बैंक खाता किराए पर लेकर लाखों की ठगी
मोतीनगर क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले युवक के बैंक खाते से कई राज्यों में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बिहार की मुजफ्फरपुर साइबर सेल ने युवक को नोटिस दिया है। सोमवार दोपहर 2:00 बजे तौफीक ने बताया उसने 20 हजार रुपए के लालच में अपना बैंक खाता परिचितों को दे दिया था, जिसका उपयोग ठगी में किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।