गोरखपुर: बेलीपार पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा किया दर्ज
बेलीपार पुलिस ने लूट, चोरी व डकैती जैसी गंभीर अपराध को संगठित रूप से अंजाम देने वाले गैंग के 7 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गैंग लीडर राकेश कुमार गौतम समेत 7 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।