गोरखपुर: एनेक्सी सभागार में यूपी नेडा के तत्वाधान में गोरखपुर सोलर सिटी विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
गोरखपुर महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज एनेक्सी सभागार में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर सोलर सिटी विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि ऊर्जा का विकल्प सोलर ऊर्जा है और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने से ग्लोबल वार्मिंग से भी बचा जा सकता है।