BAGHPAT DESK : बड़ौत। क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, बाजिदपुर गांव में घर के बाहर बनाई गई नाली और उस पर आने-जाने को लेकर ओमप्रकाश और सुनील पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे सुनील पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़ित सुनील पक्ष ने ओमप्रकाश पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस �
Baghpat, Bagpat | Jul 21, 2026