Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

BAGHPAT DESK : निवाड़ा यमुना पुल के पास यमुना नदी में डूबने से 36 वर्षीय वाजिद की मौत हो गई। परिजनों ने वाजिद की हत्या का आरोप लगाया,कोर्ट रोड निवासी सूफियान ने बताया कि उसके चाचा वाजिद निवाड़ा गांव में एक परिचित के साथ रहकर मजदूरी कर रहे थे। मंगलवार शाम पुलिस ने फोन पर वाजिद के यमुना में डूबने की सूचना दी। सूफियान ने बताया कि वाजिद एक कुशल तैराक था। उसने पहले भी कई लोगों को यमुना में डूबने से बचाया था। परिजनों ने वाजिद के डूबने की घटना पर संदेह व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक परिचित ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाजिद को यमुना में डुबोकर मार डाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

Baghpat, Bagpat | Jul 22, 2026

MORE NEWS

BAGHPAT DESK : 21 जुलाई 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागपत बागपत द्वारा आगामी श्रावण मास मेला-2026 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु फैंटम मोबाइल (बाइक) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही गर्भगृह में ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बागपत, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।* 
 
*बागपत पुलिस श्रावण मास मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*

BAGHPAT DESK : 21 जुलाई 2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागपत बागपत द्वारा आगामी श्रावण मास मेला-2026 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु फैंटम मोबाइल (बाइक) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही गर्भगृह में ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बागपत, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।* *बागपत पुलिस श्रावण मास मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*

Baghpat, Bagpat | Jul 22, 2026

BAGHPAT DESK : बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव काठा में एक बच्चे से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

BAGHPAT DESK : बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव काठा में एक बच्चे से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Baghpat, Bagpat | Jul 22, 2026

BAGHPAT DESK : बड़ौत। क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, बाजिदपुर गांव में घर के बाहर बनाई गई नाली और उस पर आने-जाने को लेकर ओमप्रकाश और सुनील पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे सुनील पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़ित सुनील पक्ष ने ओमप्रकाश पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस �

BAGHPAT DESK : बड़ौत। क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, बाजिदपुर गांव में घर के बाहर बनाई गई नाली और उस पर आने-जाने को लेकर ओमप्रकाश और सुनील पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे सुनील पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़ित सुनील पक्ष ने ओमप्रकाश पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस �

Baghpat, Bagpat | Jul 21, 2026