बलियापुर: रंगामाटी के पास बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त, घायल
बलियापुर के रंगमती में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे एक मोटरसाइकिल चालक, दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसकी कमर में गंभीर चोट लगी है घटनाक्रम में मोटरसाइकिल चालक का कहना है कि मैं गोविंदपुर से अपने घर जा रहा था इसी क्रम में मारुति वैन चकमा देते हुए निकल गया जिस समय असंतुलित होकर मै गिर गया, वही घटना में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया