महोबा: तहसील के नाले में गंदगी देखकर एडीएम भड़के, पालिका अधिकारियों को लगाई फटकार
Mahoba, Mahoba | Jun 7, 2026 आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी ने नगर के विभिन्न नालों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के पास नाले में भारी गंदगी मिलने पर उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास सफाई कार्य संतोषजनक पाया गया।