हज़ारीबाग: हजारीबाग में ब्राउन शुगर तस्करी का पर्दाफाश, 52 ग्राम के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल से ब्राउन शुगर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम द्वारा की गई।