इंदौर: भंवरकुआं इलाके में बाइक खड़ी करने के बात पर चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 21, 2024 इंदौर के भंवरकुआं इलाके में बाइक खड़ी करने की मामूली बात पर चाकू बाजी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके द्वारा एक छात्र के साथ बाइक खड़ी करने के बात पर चाकू बाजी की गई थी। जिसमें पुलिस के द्वारा हत्या के प्रयास का मामला तीनों ही आरोपियों पर दर्ज किया था। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपियों के पास से एक चाकू भी बरामद किया है।