पाटन: कटंगी: 27 मिल गौशाला में उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित, विधायक अजय बिश्नोई रहे मौजूद
Patan, Jabalpur | Apr 20, 2026 कटंगी के 27 मिल गौशाला में उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कराया गया।जिसमें 12 कन्याओं का विवाह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पाटन मझौली विधायक अजय बिश्नोई भी मौजूद रहे। उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।