बालाघाट: भटेरा सहित क्षेत्र में मौसम बदला: हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत
मंगलवार सुबह लगभग 3 30 बजे भटेरा सहित क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच बारिश की फुहारों ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम के इस बदलाव से आमजन के साथ किसानों के चेहरे