कुम्हेर: पला में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का ग्रामीणों ने किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कुम्हेर तहसील के ग्राम पला में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध जताते हुए सोमवार को जिला कलेक्टर मयंक मनीष को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने एयरपोर्ट योजना को निरस्त कर अन्य स्थान पर स्थापित करने की मांग की है।