सहारनपुर: संजय कुमार ने सहारनपुर स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला
उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के अंतर्गत सहारनपुर रेलवे स्टेशन में 31 जुलाई 2026 को अनिल त्यागी के सेवानिवृत्त होने पर संजय कुमार ने वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक का पदभार शनिवार दोपहर 2:00 बजे ग्रहण किया। वे पहले याता यातायात निरीक्षक पद पर कार्यरत थे और ईमानदारी, अनुशासन व प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं।