दातागंज: म्याऊं क्षेत्र के दलेलनगर के व्यक्ति की गौतमबुद्ध नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
सोमवार को म्याऊं क्षेत्र के दलेलनगर के रहने वाले एक व्यक्ति की गौतमबुद्ध नगर में संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा था है कि मृतक जसवीर वहां नौकरी करता था। मौत की सूचना के बाद परिजन वहां पहुंचे उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर जांच कर कार्यवाही की मांग की है।