ननखड़ी: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत रामपुर जल विद्युत परियोजना द्वारा दत्तनगर में चलाया गया सफाई अभियान, महिलाओं ने लिया भाग
रामपुर जल विद्युत परियोजना द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत आज सोमवार को दत्तनगर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान परियोजना प्रमुख विकास मारवाह की अध्यक्षता में यह सफाई व्यवस्था की गई। इस दौरान महिलाओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।