बिशुनपुरा: मारपीट में ट्रैक्टर चालक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबे मरहटिया गांव निवासी कमलेश चंद्रवंशी पिता बुधन चंद्रवंशी गुरुवार की रात मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि कमलेश चंद्रवंशी ट्रैक्टर चालक है। गांव के लोगों ने ही उसे मारपीट कर घायल कर दिया है।