धार: बड़ौदा से राजगढ़ आ रहे परिवार को बस ने बायपास पर उतारा, शिकायत पर धार में RTO ने की कार्रवाई
Dhar, Dhar | Jan 21, 2026 बडौदा से राजगढ आ रहे परिवार को बस चालक ने नियत स्थान पर नहीं उतारते हुए बायपास पर आधी रात में उतार दिया था, रात के अंधेरे में दो बेटियों के साथ एक पिता सडक पर परेशान हुआ। ऐसे में पीडित ने इस बात की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दी। इसके बाद आरटीओ विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त बस को ही चौराहे पर रोक लिया।