जब विधायक ने चलाया विकास का बुलडोजर
यूपी: संतकबीरनगर के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। खास बात यह रही कि विधायक ने खुद बुलडोजर चलाकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने पिपरा संपर्क मार्ग, गौरा संपर्क मार्ग, अमरोहा बायो प्लांट संपर्क मार्ग और पटना खास स्थित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज मार्ग का शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्वयं बुलडोजर की कमान संभाली और निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आने-जाने में आसानी होगी और लोगों का सफर सुगम और सुरक्षित बनेगा।
#संतकबीरनगर
#विधायक
#बुल्डोजर
Basti, Basti | Oct 5, 2026