तहसील अमरिया क्षेत्र में एसआईआर के ड्राफ्ट रोल में बड़ी संख्या में नाम कटने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। 22 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैम्प आयोजित किए गए। रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुए इन कैम्पों में बड़ी संख्या में मतदाता अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे। ग्रामीण इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया गया