पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी पंचायत के कांकुशी गांव में बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 35 वर्षीय रेन्डो देवगम ने अपने साथी की जान बचाते हुए खुद अपनी जान गंवा दी। यह हादसा रात करीब आठ बजे उस समय हुआ, जब रेन्डो देवगम अपने मित्र शिव शंकर लमाई के साथ गांव की पुलिया पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे।