चंडी: आंचल कार्यालय चंडी की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जीविका दीदियों ने संभाली
अंचल कार्यालय चंडी की साफ-सफाई की जिम्मेवारी शनिवार की सुबह 11 बजे से जीविका दीदियों ने संभाल ली है। अंचल कार्यालय परिसर में सीओ मो0 नोमान व चांदनी जीविका महिला संकुल संघ तुलसीगढ़ क्लस्टर की अध्यक्ष अरुणा देवी के बीच इकरारनामा पर हुए हस्ताक्षर के बाद जीविका दीदियों ने अंचल कार्यालय के स्वच्छता की कमान अपने हाथों में ले ली है। यह समझौता 3 वर्ष के लिए किया गया