चंडी: करौटा राजगीर पथ पर भेड़िया गांव के पास बाइक से टक्कर में छह वर्षीय बालक की मौत
Chandi, Nalanda | Jul 31, 2025 करौटा राजगीर पथ पर चंडी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास गुरुवार की दोपहर साढ़े बारह बजे बाइक के धक्के से छह वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृतक विपिन पासवान के छह वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। इधर मौत से गुस्साए मृतक के परिजन ने करौटा राजगीर को भेड़िया के पास करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। घटना के सबन्ध में मृतक के परिजन ने बताया कि शिवम सड़क को पार कर रहा था।