खेकड़ा: खेकड़ा में युवक ने ससुराल पक्ष पर लिंग जांच कर पत्नी का गर्भपात कराने की जताई आशंका, जेवरात व नगदी ले जाने का आरोप
कस्बा खेकड़ा निवासी परवेज पुत्र रियाजुद्दीन की पत्नी शना 5 महीने की गर्भवती है। डॉक्टर के अनुसार उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायत कर बताया कि परवेज के ससुराल पक्ष ने गाली गलोच व हाथापाई की और जबरन उसकी पत्नी को वह अपने साथ लेकर चले गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके घर में रखे सोने चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े