गिरिडीह: गिरिडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे दुकानों और वाहनों पर कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
गिरिडीह शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने मंगलवार को 3 बजे से बड़ा चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे हटाए गए, अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई तथा कई वाहनों का चालान काटा गया।