नवाबगंज: कुछ सेकंड का फर्क... और बाराबंकी में टल गया बड़ा हादसा
बाराबंकी के भीतरी पीरबटावन इलाके में लगातार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वर्षों पुराना विशाल गूलर का पेड़ शुक्रवार को करीब 11 बजे अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा।इस हादसे में कई मकानों को नुकसान पहुंचा, बिजली की लाइनें टूट गईं और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा।