कासगंज: श्री गणेश इंटर कॉलेज में ABVP का सात दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर हुआ शुरू
कासगंज में एबीवीपी का सात दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू हो गया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि रेनू गौड़ ने अपने संबोधन में विद्यार्थी परिषद से अपने लंबे जुड़ाव का उल्लेख किया। कहा कि ABVP छोटे-बड़े कार्यक्रमों और आंदोलनों के माध्यम से सामान्य कार्यकर्ताओं का साथ देते है।