ब्यावरा: नगर पालिका ने ब्यावरा शहर के नवीन दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारियां शुरू की
Biaora, Rajgarh | Oct 19, 2026 ब्यावरा शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित नवीन दशहरा मैदान में दशहरे का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका केद्वारा दशहरे मैदान में रावण दहन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया कि रावण दहन को लेकर रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। कल शुभ मुहूर्त में रावण दहन किया जाएगा