माहिष्मती घाट के समीप स्थित कला दीर्घा परिसर में दो दिवसीय होली उत्सव मेले का शनिवार को दोपहर 2 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने फीता खोलकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करते हुए स्व सहायता समूहों की महिलाओं से उनके उत्पादों की जानकारी ली।