पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को दबोचा, 315 बोर का कट्टा बरामद
पहाड़ी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतवाड़ी निवासी 22 वर्षीय मुलजिम इरसाद पुत्र अरसद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध हथकड़ कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।