जांजगीर: नैला के राजेश खाद भंडार पर बड़ी कार्रवाई, 1013 बोरी उर्वरक के विक्रय पर रोक लगाई गई
आज शनिवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के नैला स्थित मेसर्स राजेश खाद भंडार पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान स्टॉक में गड़बड़ी, पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक में अंतर, मूल्य सूची, लाइसेंस, सत्यापित स्टॉक रजिस्टर और बिल बुक नहीं मिलने पर विभाग ने एक हज़ार से अधिक बोरी उर्वरक को सील कर उसके विक्रय पर प्रतिबंध ।