मोहनिया: ग्राम कचहरी मेऊड़ा में घर बैठे ही दर्ज हो रहे ऑनलाइन मामले
Mohania, Kaimur | Feb 11, 2025 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कचहरी मेऊड़ा में ऑनलाइन मामले दीवानी और फौजदारी की दर्ज हो रही है। इसके बाद ग्राम कचहरी में सुनवाई कर मामलों का निपटारा किया जा रहा है। ई पोर्टल सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।