मोहनिया: मुठानी के पास टेंपो और ट्रक के बीच हुई टक्कर, तीन की हुई मौत और दो घायल
Mohania, Kaimur | Feb 11, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास टेंपो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिससे टेंपो में सवार रहे एक महिला सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई ,दो लोग घायल बताए जा रहे हैं । सभी लोग औरंगाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कुंभ से वापस अपने गांव औरंगाबाद जिला लौट रहे थे।