मोहनिया: नगर पंचायत मोहनिया के कार्यालय में स्वच्छता साथी के चयन हेतु पंच पदों के लिए हुआ साक्षात्कार
Mohania, Kaimur | Feb 10, 2025 कैमूर जिले के नगर पंचायत मोहनियाँ में स्वच्छता साथी के चयन हेतु साक्षात्कार लिया गया। कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 14 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुए थे। स्वच्छता साथी हेतु कुल पदों की संख्या 5 है। स्वच्छता साथी का चयन विभागीय निर्देश के आलोक में किया जाएगा। स्वच्छता साथी का मुख्य कार्य जनता के बीच स्वच्छता संबंधित जागरूकता फैलाना है।