मोहनिया: लालापुर वार्ड 02 से 2 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के मामले में कुदरा पुलिस ने दिलीप कुमार पाल को गिरफ्तार किया
Mohania, Kaimur | Feb 10, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर वार्ड नंबर 2 से 22 जनवरी को घर के बाहर खेलने के दौरान 2 वर्षीय बच्चा श्रेयांश पाल लापता हो गया था । बाद में उसकी डेड बॉडी रेलवे ट्रैक के किनारे एक गढ़े से मिली थी। उसकी हत्या के आरोप में कुदरा पुलिस ने दिलीप कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले पांच लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।