गंगरार में बुधवार तड़के 3 बजे भीलवाड़ा-चित्तौड़ हाईवे पर श्रीराम होटल के पास बड़ा हादसा हुआ। टोल से पहले सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार ट्रावेल्स स्लीपर बस पीछे से जा घुसी। हादसे में बस और ट्रेलर के बीच फंसने से इंदौर निवासी 25 वर्षीय विनीत गोडाले की मौके पर मौत हो गई।