बाड़मेर: बेरीवाला तला गांव में विवाहिता पैर फिसलने से टांके में गिरी, हुई मौत
Barmer, Barmer | Mar 5, 2024 बाड़मेर के सदर थाना इलाके के बेरीवाला तला गांव में पैर फिसलने से टांके में गिरने से विवाहिता की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को किया सुपुर्द किया।टांके से पानी भरने के दौरान विवाहिता का पैर फिसलने से पानी में डूब गई। परिजनो ने टांके से बाहर निकलकर जिला अस्पताल लेकर आए वहां पर डॉक्टर से उसे मृत घोषित किया।